Last Updated:
रीवा में एक बिना नंबर प्लेट की बोलेरों में शादी के पैम्पलेट चिपाकर शराब ढोई जा रही थी, लेकिन फिर मुखबिर की सूचना पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए खेम बरामद कर ली है और शातिर आरोपी अमन सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जब गाड़ी चेक की, तो वह भी हैरान रह गए.
पुलिस ने शराब तस्करी पर कसी नकेल (AI तस्वीर)
Rewa News: रीवा की सिटी कोतवाली पुलिस ने शराब तस्करी के एक बेहद शातिर और अनोखे तरीके का पर्दाफाश किया है. पुलिस को चकमा देने के लिए तस्करों ने वाहन पर शादी का पैम्फलेट चिपका रखा था, ताकि किसी को शक न हो. लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना ने इस शादी वाले वाहन की पोल खोल दी. जब पुलिस ने गाड़ी को चेक किया, तो वह भी हैरान रह गए.
वाहन अंदर से मिली 9 पेटी शराब
जानकारी के मुताबिक, थाना प्रभारी निशा मिश्रा को बीती देर रात सूचना मिली थी कि एक बिना नंबर की बोलेरो में शराब की बड़ी खेप रीवा से सतना जा रही है. पुलिस ने तत्काल निपानिया तिराहे के पास घेराबंदी की. जब संदिग्ध बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए. वाहन के अंदर 9 पेटी अवैध शराब लोड थी.
पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से सीधी जिले के रहने वाले शातिर तस्कर अमन सिंह बघेल को गिरफ्तार किया है, जिसके ऊपर पूर्व से तस्करी सहित कई आपराधिक मामले सीधी जिले में दर्ज हैं. बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही सीधी जिले में तस्करी और कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पुलिस की कार्रवाई से गया बड़ा संदेश
पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करी करने वालों को एक बड़ा संदेश गया है कि अब उनकी बिल्कुल खैर नहीं होगी. पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके तार और कहां से जुड़े हुए हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें