मंदसौर में 15 दिन बाद खत्म हुआ किसान न्याय सत्याग्रह: युवा कांग्रेस का ऐलान- मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा – Mandsaur News

मंदसौर में 15 दिन बाद खत्म हुआ किसान न्याय सत्याग्रह:  युवा कांग्रेस का ऐलान- मांगें पूरी न होने तक संघर्ष जारी रहेगा – Mandsaur News




मंदसौर जिला युवा कांग्रेस द्वारा पिछले 15 दिनों से चलाया जा रहा “किसान न्याय सत्याग्रह” बुधवार देर शाम संपन्न हो गया। हालांकि इसे आंदोलन का अंत नहीं, बल्कि किसानों के हक की लड़ाई में एक “शांतिपूर्ण विराम” बताया गया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। सत्याग्रह के दौरान किसानों से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए गए। इनमें प्रमुख रूप से किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने, US Trade Deal का विरोध करते हुए किसान हितों की रक्षा करने, फसल बीमा योजना की राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करने तथा प्राकृतिक आपदा और अतिवृष्टि से हुए नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग शामिल रही। युवा वर्ग किसानों के साथ- आशुतोष चौकसे समापन अवसर पर NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि युवा वर्ग किसानों की इस लड़ाई में पूरी निष्ठा और ताकत के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा, “जब तक MSP की गारंटी कानून नहीं बनती, तब तक यह आंदोलन थमने वाला नहीं है। युवा कांग्रेस हर स्तर पर किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगी।” सरकार की नीतियों पर सवाल- अभिषेक परमार प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार ने सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर है, जो दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। उन्होंने कहा, “युवा कांग्रेस किसानों के सम्मान और अधिकारों के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और हर अन्याय का विरोध करेगी।” संगठन की एकजुटता पर जोर- मनोज राजानी जिला प्रभारी मनोज राजानी ने कहा कि यह सत्याग्रह केवल आंदोलन नहीं, बल्कि किसानों की पीड़ा और उनके अधिकारों की आवाज है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि युवा कांग्रेस का हर कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है और इस संघर्ष को और व्यापक बनाया जाएगा। मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन होगा उग्र- दिनेश जैन महिदपुर विधायक दिनेश जैन (बॉस) ने किसानों को हुए नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को तुरंत राहत कार्य शुरू करना चाहिए। यदि किसानों को समय पर मुआवजा और बीमा राशि नहीं दी गई, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। इन नेताओं की रही प्रमुख मौजूदगी इस दौरान NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश युवा कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वीटी पाटिल, प्रदेश उपाध्यक्ष व उज्जैन संभाग प्रभारी जावेद पटेल, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष दुर्गेश सिंह पटेल, जिला प्रभारी मनोज राजानी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, महिदपुर विधायक दिनेश जैन (बॉस), देवास किसान कांग्रेस अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हर्ष पाटीदार, सम्यक जैन, राकेश पाटीदार, बल्लू गुर्जर, गोविंद सिंह पावटी एवं प्रदेश, जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



Source link