मुरैना में अवैध रेत पर कार्रवाई: रामपुर पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा चंबल रेत से भरा बिना नंबर का ट्रैक्टर; चालक गिरफ्तार – Morena News

मुरैना में अवैध रेत पर कार्रवाई:  रामपुर पुलिस ने चेकिंग में पकड़ा चंबल रेत से भरा बिना नंबर का ट्रैक्टर; चालक गिरफ्तार – Morena News




चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना जिले में पुलिस और प्रशासन ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में रामपुर थाना पुलिस ने गोदाम मोहल्ला रोड पर चेकिंग के दौरान चंबल की अवैध रेत से भरे एक बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। पुलिस ने मौके पर दस्तावेज पेश न कर पाने पर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ खनिज और वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोदाम मोहल्ला रोड पर चेकिंग में पकड़ाया सिल्वर ट्रैक्टर अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिले भर में जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। रामपुर पुलिस ने भी गोदाम मोहल्ला रोड पर चेकिंग पॉइंट लगाया था। इसी दौरान एक सिल्वर रंग का बिना नंबर वाला आयशर ट्रैक्टर ट्रॉली में रेत भरकर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोककर चालक से रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे। चालक कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की। टीआई बोले- ड्यूटी टीम ने रोका, वन्य जीव अधिनियम में केस कार्रवाई को लेकर रामपुर थाना प्रभारी आर. के. वर्मा ने बताया, “अवैध रेत परिवहन रोकने गोदाम मोहल्ला रोड पर चेकिंग की जा रही थी तभी अवैध रेत का ट्रैक्टर ट्राली दिखाई दिया। जिसे ड्यूटी टीम के द्वारा रोका गया और चालक को गिरफ्तार किया है। ट्रेक्टर पर चम्बल रेत वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।”



Source link