Last Updated:
MP Ka Mausam: भोपाल सहित मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. भोपाल में तापमान 43.7°C तक पहुंच गया है, जो पिछले 10 साल का रिकॉर्ड बराबर करता है. प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने के संकेत हैं, जहां अगले 3-4 दिनों में बारिश और आंधी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें.
आचार्य शिवकांत,
MP Ka Weather Update: भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है. राजधानी भोपाल में तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो पिछले 10 साल का रिकॉर्ड बराबर करता है. अप्रैल महीने में इतनी गर्मी का यह अब तक का सबसे ज्यादा दर्ज तापमान माना जा रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है और लोग जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं.
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक साइक्लोनिक सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके कारण आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में बारिश और आंधी के आसार जताए गए हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि अगले 3 से 4 दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से कुछ हद तक राहत मिल सकती है. हालांकि, तब तक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
वहीं, एमपी के कटनी जिले के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और तेज़ हवाएं चलीं.
VIDEO | Madhya Pradesh: Heavy rain and strong winds lashed parts of Katni.