मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार गुरुवार को छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव पहुंचे। वहां मीडिया से बातचीत के दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार “राम भरोसे” चल रही है। अस्पताल में न डॉक्टर हैं, न सरकार के पास बजट
सिंघार ने आरोप लगाया कि जुन्नारदेव के सिविल अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही जरूरी बजट उपलब्ध है, जिससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा स्थानीय विधायक द्वारा विधानसभा में उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार और संसाधन बढ़ाने की मांग की। कमलनाथ के राज्यसभा जाने पर दिया जवाब
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के राज्यसभा जाने की अटकलों पर सिंघार ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक विषय है और इस पर अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता के मूलभूत मुद्दों से ध्यान भटका रही है, जबकि स्वास्थ्य और विकास जैसे विषयों पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।
Source link