Last Updated:
Chhatarpur News: एमपी के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के बलकौरा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी. बता दें, मंगलवार बीती रात गांव के पप्पू अहिरवार ने शराब पीकर घर पहुंचने के बाद अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. महिला सात महीने की गर्भवती थी और घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ मौजूद थी.
एनएस परमार,
Chhatarpur Crime News: छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के बलकौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शराब के नशे में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात गांव के पप्पू अहिरवार ने शराब पीकर घर पहुंचने के बाद अपनी 26 साल की पत्नी पिंकी अहिरवार पर हमला कर दिया. पिंकी सात महीने की गर्भवती थी और घर में अपने दो छोटे बच्चों के साथ मौजूद थी. इस हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बता दें, आरोपी की पत्नी को रील बनाने का शौक था, इसी के चलते दोनों के बीच लड़ाई-झगड़ा चलता रहता था. इस घटना के दौरान भी पत्नी को सोशल मीडिया पर रील अपलोड करने से रोक रहा था, लेकिन पत्नी नहीं मानी.
वारदात के दौरान पेट में पल रहा बच्चा भी नहीं बचा
गांव के लोगों के अनुसार, पप्पू अहिरवार की शादी 6 साल पहले मुड़ेरी गांव की पिंकी अहिरवार से हुई थी. उनके दो छोटे बच्चे हैं, एक 4 साल का बेटा और डेढ़ साल की बेटी. इसके अलावा पिंकी सात महीने की गर्भवती भी थी, लेकिन इस घटना में गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका.इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, पत्नी की हत्या और पिता के जेल जाने के बाद दोनों मासूम बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है. फिलहाल, दोनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे हैं.
पत्नी के कैरेक्टर पर था शक
आरोपी पप्पू अहिरवार के पास कम जमीन होने के कारण परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल था, इसलिए वह मजदूरी करने के लिए दिल्ली चला गया था. वहीं रहने के दौरान उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा. गांव के लोगों के अनुसार, परिवार के सदस्य भी अलग-अलग रहते थे, जिससे आपस में कम ही बात थी. इसी शक को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया और इस खतरनाक अंजाम तक पहुंच गया.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें