Last Updated:
Rewa News: रीवा-सिरमौर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई. तेज रफ्तार यात्री बस की टक्कर से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
रीवा-सिरमौर मार्ग पर तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्क
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में सिरमौर मार्ग पर स्थित बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदून के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है. यहां तेज रफ्तार यात्री बस ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.जानकारी के अनुसार, काजल ट्रेवल्स की यात्री बस सिरमौर से रीवा की ओर जा रही थी. जैसे ही बस ग्राम तेंदून के पास पहुंची, उसने सामने से आ रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया.
घटना की सूचना मिलते ही बैकुंठपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने ऑटो चालक को बस और ऑटो के बीच से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान धीरेंद्र वर्मा, निवासी माड़ो के रूप में हुई है.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और गलत दिशा (रॉन्ग साइड) में चल रही थी. टक्कर के बाद बस ऑटो को करीब 25 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया. इस दौरान ऑटो चालक बस और ऑटो के बीच बुरी तरह फंसा रहा है.
तेज रफ्तार बस ने ऑटो को मारी टक्कर
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.बैकुंठपुर थाना प्रभारी श्रगेश राजपूत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बस चालक की भूमिका की भी जांच होगी. पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है