सागर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट बदली है। सुबह से तल्ख धूप खिली। दोपहर के समय झुलसाने वाली धूप से लोग परेशान रहे। लेकिन शाम को अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। बादल छाने और हवाएं चलने से लोगों को सूरज की तपिश और गर्म हवाओं के थपेड़ों से थोड़ी राहत मिली है। सागर में आज अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के आसपास रहा। वहीं बुधवार रात का तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। गुरुवार शाम को सागर के आसमान में बादल छाए हैं। जिससे लोगों को तल्ख धूप और गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इसी दौरान बहेरिया और बंडा क्षेत्र में हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। एक ट्रफ लाइन गुजर रही है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम जानकारों की मानें तो 2 मई से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
Source link