हादसे में 16 मजदूरों की मौत से चेता धार प्रशासन: हाईवे पर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई – Dhar News

हादसे में 16 मजदूरों की मौत से चेता धार प्रशासन:  हाईवे पर अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई – Dhar News




धार शहर के चिकलिया फाटे पर बु‌धवार रात हुए एक सड़क हादसे में 16 मजदूरों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक मजदूर घायल हुए हैं, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। हादसे के बाद आज (गुरुवार) सभी मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ। धार शहर के जेतपुरा स्थित इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों पर जुर्माना लगाया गया और कुछ को जब्त भी किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ऐसे कई वाहन मिले, जिनमें मजदूरों को क्षमता से अधिक संख्या में ले जाया जा रहा था। अक्सर ओवरलोडिंग ही बड़े सड़क हादसों का कारण बनती है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन पर अंकुश लगाया जाता, तो शायद इतनी बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी।



Source link