ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी: 10वीं में 98., 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी नहीं की गई रिलीज

ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी:  10वीं में 98., 12वीं में 99% स्टूडेंट्स पास, टॉपर्स की लिस्ट इस साल भी नहीं की गई रिलीज


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी सीआइएससीई ने ICSE क्लास 10वीं और ISC 12वीं एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। CISCE 10वीं में 98.18% स्टूडेंट्स पास हुए। यह एग्जाम 2.6 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था। वहीं 12वीं में 99.13% स्टूडेंट्स पास हुए हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट :

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र DigiLocker, SMS और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी मार्कशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल इन परीक्षाओं में 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया है।

  • स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर स्टूडेंट्स को अपना यूनिक UID और इंडेक्स नंबर डालना पड़ेगा, तभी वे अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

मिनिमम पासिंग परसेंटेज जारी :

ICSE (10वीं) में पास होने के लिए कम से कम 33% अंक लाने जरूरी हैं, जबकि ISC (12वीं) में पास होने के लिए 35% अंक जरूरी हैं।

डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें ICSE, ISC रिजल्ट :

  • डिजिलॉकर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं या मोबाइल ऐप खोलें।
  • फिर डैशबोर्ड पर ‘एजुकेशन’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • ‘काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE)’ सिलेक्ट करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे मार्कशीट या पासिंग परसेंटेज चुनें।
  • उसके बाद आगे बढ़ने के लिए जरूरी डिटेल्स भरें।
  • मार्कशीट को डाउनलोड करके रखें।

टॉपर्स लिस्ट नहीं हुई जारी :

आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) के लिए CISCE अब टॉपर्स की कोई ऑफिशियल लिस्ट जारी नहीं करता है। बोर्ड ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि छात्रों पर ज्यादा पढ़ाई का दबाव न बनें। साल 2024 और 2025 में भी कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई थी.।

आखिरी बार 2023 में ISC की मेरिट लिस्ट आई थी, जिसमें 5 छात्रों ने मिलकर पहला स्थान हासिल किया था, जिनमें 3 लड़कियां थीं। हालांकि, अलग-अलग विषयों में अच्छे नंबर लाने वाले छात्रों को अलग से सर्टिफिकेट दिया जा सकता है।

12वीं में 45 रिटन सब्जेक्ट, 10वीं में 67 :

इस साल ISC 12वीं की एग्जाम में 45 रिटन सब्जेक्ट थे जिसमें से 13 इंडियन लैंग्वेज और दो फॉरेन लैंग्वेज के अलावा 2 क्लासिकल लैंग्वेज भी थी। वहीं ICSE 10वीं की एग्जाम में 67 रिटन सब्जेक्ट थे। इनमें से 20 इंडियन लैंग्वेज, 14 फॉरेन लैंग्वेज और 1 क्लासिक लैंग्वेज थी।

———–

ये खबर पढ़ें…

एग्जाम से 2 दिन पहले सब धुंधला दिख रहा था:दुनिया को सिर्फ 10% देखने वाली अनिष्का CBSE में 92% लाई, मैग्निफायर डिवाइस से पढ़ाई की

अनिष्का गोयल दुनिया को सिर्फ 10% देख पाती हैं यानी वो 90% दृष्टिबाधित हैं। फिर भी उन्होंने CBSE में ज्यादातर स्टूडेंट्स से बेहतर प्रदर्शन किया है। पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…



Source link