सीहोर में 2.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी: 56% किसानों को हुआ भुगतान, 67 हजार ने स्लॉट बुक किए – Sehore News

सीहोर में 2.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी:  56% किसानों को हुआ भुगतान, 67 हजार ने स्लॉट बुक किए – Sehore News



2.10 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी

सीहोर जिले में गेहूं खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। अब तक 40,000 किसानों से 2 लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है, जिसमें से 56 प्रतिशत किसानों को भुगतान भी कर दिया गया है। पंजीकृत 1,02,485 किसानों में से 67,066 किसानों ने स्लॉट बुक

.

जिला उपार्जन प्रभारी आकाश चंदेल ने बताया कि 27 और 28 अप्रैल के लिए जिन किसानों की टोकन पर्ची जारी हुई थी, लेकिन स्लॉट समाप्त होने के कारण वे गेहूं नहीं बेच पाए थे, वे अब 2 मई तक खरीदी कर सकेंगे। इन किसानों के लिए स्लॉट की अवधि बढ़ा दी गई है। इसके अतिरिक्त, गेहूं उपार्जन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है।

कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि उपार्जन कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक पंजीकृत किसान से गेहूं की खरीदी हो। उपार्जन केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया और किसानों के बैठने की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को उपार्जन केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी कार्य बिना किसी बाधा के संचालित हो सके। उन्होंने कहा कि स्लॉट बुकिंग के आधार पर ही किसानों को निर्धारित समय पर बुलाया जाए, जिससे अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

गेहूं खरीदी निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही की जाए और गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि उपार्जन कार्य के दौरान किसानों से लगातार संवाद बनाए रखा जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए।



Source link