Jabalpur Cruise Accident: काली रात, कड़कती बिजली, आंधी-तूफान के बीच सीटियों की आवाज, देखें रेस्क्यू
Jabalpur Cruise Accident (रिपोर्ट: श्रीनिवास): जबलपुर बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद युद्धस्तर पर रेस्क्यू जारी है. आंधी-तूफान और रात हो जाने की वजह से बचाव कार्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कड़कती बिजली के बीच नर्मदा नदी में बचाव कार्य जारी है. जिला प्रशासन द्वारा तत्परता से सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर बचाव कर तेजी कराया जा रहा है. एनडीआरएफ की टीम मुस्तैदी से लगी है. बताया गया कि क्रूज में 29 लोग सवार थे. 15 लोगों को बचाया जा चुका है. 4 शव बरामद हुए हैं. अभी कुछ लोग लापता हैं. देखिए बचाव कार्य के Exclusive Video…