इंदौर में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री में नई ऊर्जा और अवसरों का संचार करने के उद्देश्य से नेशनल आर्टिस्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जाएगा। 20 से 22 जुलाई तक फीनिक्स सिटाडेल मॉल में देशभर के कलाकार, प्रशिक्षु, विशेषज्ञ और इंडस्ट्री लीडर्स एक ही मं
.
इस मेगा इवेंट में देशभर से बड़ी संख्या में विजिटर्स शामिल होने का अनुमान है। इसमें 500 से ज्यादा प्रतिभागी, 50 से अधिक इंडस्ट्री विशेषज्ञ और 25 से ज्यादा लाइव सेशन्स आयोजित किए जाएंगे।
चैंपियनशिप के दौरान मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री, स्किन और ब्यूटी, नेल आर्ट और बार्बरिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी रेड कार्पेट लुक, ब्राइडल लुक, अवांट-गार्ड स्टाइल, हेयर कटिंग व कलरिंग, फेशियल, वैक्सिंग और नेल आर्ट जैसी आधुनिक तकनीकों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
फैशन शो, कॉन्फ्रेंस और नेटवर्किंग का भी अवसर
आयोजन की खासियत यह है कि इसमें केवल प्रतियोगिताएं ही नहीं, बल्कि लाइव स्टेज प्रेजेंटेशन, ग्रैंड फैशन शो, इंडस्ट्री कॉन्फ्रेंस, नेटवर्किंग सेशंस और विशेषज्ञों के व्याख्यान भी शामिल होंगे। इससे प्रतिभागियों को सीखने, कौशल निखारने और इंडस्ट्री के अग्रणी विशेषज्ञों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
तीन दिनों का खास कार्यक्रम
- पहला दिन: उद्घाटन समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह।
- दूसरा दिन: हेयर आर्टिस्ट्री शो और ग्रैंड फैशन शो।
- तीसरा दिन: ब्यूटी और वेलनेस प्रतियोगिताएं, कॉन्फ्रेंस और समापन समारोह।
करियर ग्रोथ और ग्लोबल एक्सपोजर का मंच
इस आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को इंडस्ट्री एक्सपोजर, स्किल अपग्रेडेशन, नेटवर्किंग और करियर ग्रोथ के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही वे अपने हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकेंगे।
इस चैंपियनशिप का नेतृत्व ब्यूटी एजुकेशन क्षेत्र की हस्ती उन्नति सिंह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिस्ट्स चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक सशक्त पहल है, जो देश की ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री को नई दिशा दे रही है। हमारा उद्देश्य हर प्रतिभाशाली कलाकार को मंच देना है, ताकि वे अपनी मेहनत और कौशल के दम पर आगे बढ़ सकें और वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकें।