कम भाव मिलने से खरगोन के किसान नाराज: खलघाट में 7 मई को कांग्रेस का चक्काजाम; ₹2700 क्विंटल गेहूं खरीदी की मांग प्रदर्शन होगा – Khargone News

कम भाव मिलने से खरगोन के किसान नाराज:  खलघाट में 7 मई को कांग्रेस का चक्काजाम; ₹2700 क्विंटल गेहूं खरीदी की मांग प्रदर्शन होगा – Khargone News




प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र स्थापित करने और 2700 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की मांग को लेकर कांग्रेस 7 मई को खलघाट में चक्काजाम आंदोलन करेगी। खरगोन में जिला स्तर पर इस आंदोलन की व्यापक तैयारियां चल रही हैं। आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सांसद और विधानसभा प्रत्याशियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अतिरिक्त, पूर्व मंत्री और विधायक भी इस प्रदर्शन में विशेष रूप से शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष रवि नाईक ने शुक्रवार को भीकनगांव में विधायक झूमा सोलंकी और शाम को सेगांव में विधायक केदार डाबर की उपस्थिति में ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक ली। इन बैठकों में आंदोलन की रणनीति और तैयारियों पर चर्चा की गई। आरोप- सरकार वादा पूरा नहीं कर रही
नाईक ने बताया कि चुनाव के समय 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं खरीदी का वादा किया गया था, लेकिन यह वादा पूरा नहीं हुआ है। किसानों को वर्तमान में अपने गेहूं के लिए 2000-2200 रुपए प्रति क्विंटल का भाव मिल रहा है। साथ ही, खरीदी केंद्रों पर भी किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष रवि नाईक के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संबंधित क्षेत्र के पार्टी जिलाध्यक्षों की बैठक में प्रदेश के मुरैना, शाजापुर, इंदौर, ग्वालियर, सेंधवा और खलघाट सहित कुल 7 स्थानों पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की है। उन्होंने जोर दिया कि भाजपा द्वारा चुनाव से पहले किए गए वादों को पूरा कराने के लिए जनता के साथ खड़ा रहना आवश्यक है। खलघाट में होने वाले इस चक्काजाम आंदोलन में खरगोन और धार जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे।



Source link