दतिया शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कल (शनिवार) बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली लाइनों और सबस्टेशनों में रखरखाव कार्य के चलते सुबह से दोपहर तक विभिन्न 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर काम किया जाएगा, जिससे कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सबसे अधिक प्रभाव भांडेर रोड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ेगा। राजघाट फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं, डगरई और बीकर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं रहेगी। इंडस्ट्रियल फीडर से जुड़े औद्योगिक क्षेत्र भी इसी अवधि में प्रभावित रहेंगे। नयाखेड़ा और बसई उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में भी सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। शहर के सिटी नंबर-1 और सिटी नंबर-3 फीडर से जुड़े इलाकों में अलग-अलग समय पर बिजली कटौती होगी। राजघाट-2 आबादी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में शाम 4 बजे से 7 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, हॉस्पिटल, सिंधवारी, डगरई, नवोदय, कामद, रिछार, खोदन, घुघसी और धीरपुरा आबादी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 6 बजे से 11 बजे तक बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य के कारण बिजली कटौती का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें।
Source link