Last Updated:
Digvijaya Singh: दिग्विजय सिंह हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. अब भोपाल में कांग्रेस की एससी बैठक में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को नसीहत दी. दोनों के बीच गुरु और चेला जैसे शब्द भी सुनने को मिले.
दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को दी नसीहत
Digvijaya Singh Jitu Patwari: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस की एक बैठक में गुरु और चेला पर जमकर बवाल हुआ. यहां पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बीच बयानबाजी हुई, जिससे कांग्रेस की अंदरूनी कलह एक बार फिर सबके सामने आ गई. पहले भी मध्य प्रदेश में कांग्रेस के नेताओं पर बंटे होने के आरोप लगते रहे हैं.
भोपाल में एसी विभाग की कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की बैठक को के बैठक के दौरान दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी को हिदायत देते हुए कहा कि संगठन के स्वरूप पर ध्यान देने की आवश्यकता है. वाल्मीकि समाज और बसोड़ समाज का कोई सदस्य मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नहीं है. जीतू जी आप केसी वेणुगोपाल से कुछ भी लिखवाकर ला सकते हैं. हमें भरोसा है आप पर. जितने फ्री आप केसी वेणुगोपाल से हो. पूरे देश में और कोई पीसीसी प्रेसिडेंट नहीं है. आपका कहा कोई टाल नहीं सकता है.
जीतू ने खुद को बताया दिग्विजय सिंह का चेला
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में जो पकड़ जीतू पटवारी की है. वह हम लोगों की नहीं है. इस पर जीतू पटवारी ने जवाब देते हुए कहा कि चेला तो मैं आप का ही हूं. फिर दिग्विजय ने कहा कि मेरे चेले हो, लेकिन गुरु रह गया गुड़ और चेला बन गया शक्कर.
भाजपा विधायक ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के वायरल वीडियो पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अंदर अन्तर्द्वंद चल रहा है और आपसी खींचतान चल चल रही है. दिग्विजय सिंह के अंदर तो दर्द है कि प्रदेश में जाने वाला उनका बेटा, जिला अध्यक्ष बना दिया गया. इन समाजों को भी समझ लेना चाहिए कि आपको अंधेरे में रखकर कांग्रेस नेता अपने बेटा बेटियों के लिए राजनीति करते हैं.दोनों का आपसी संवाद साबित करता है और कोई समाज का है. एसी, एसटी और ओबीसी ये सब कहने के लिए है.
कांग्रेस ने दिया जवाब
इस पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि एससी विभाग की बैठक में जो हुआ. वह दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के बीच की केमिस्ट्री है. जयवर्धन सिंह के लिए अभी बहुत समय है. दिग्विजय सिंह के बयान मतलब यह है कि जितना पावरफुल पीसीसी चीफ को होना चाहिए उतने जीतू पटवारी हैं. बीजेपी हम पर सवाल न उठाएं उनके घर खुद शीशे के हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें