पन्ना के देवेंद्रनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की अपने दोस्त से मिलने गई थी, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए तीन लड़कों ने उन्हें घेर लिया और झगड़ा करने लगे। लड़की के दोस्त ने पीछा छुड़ाने के लिए अपना मोबाइल, पैसे और चांदी की चेन तक उन्हें दे दी, लेकिन वे नहीं माने। आरोपियों ने लड़की के दोस्त और उसके साथी को पीटकर बंधक बना लिया। इसके बाद वे सबको डरा-धमकाकर जंगल के सुनसान इलाके में ले गए। वहां तीनों लड़कों ने लड़की के साथ बारी-बारी से रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बड़ागांव से पकड़े गए चारों आरोपी जैसे ही पुलिस को इस बात का पता चला, थाना प्रभारी संतोष यादव ने तुरंत टीमें बनाईं और आरोपियों की तलाश शुरू की। शुक्रवार को पुलिस ने घेराबंदी करके चारों आरोपियों को बड़ागांव से धर दबोचा, जहां वे छिपकर बैठे थे। इनके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और नई धाराओं (BNS) में केस दर्ज किया गया है। बाजार में निकाला आरोपियों का जुलूस पकड़े जाने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को शहर के मुख्य रास्तों पर पैदल घुमाया। पुलिस का कहना है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि अपराधियों के मन में कानून का डर बैठे और आम लोगों को समझ आए कि ऐसी हरकत करने वालों का क्या हश्र होता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Source link