पार्किंग के नाम पर लूट! टू-व्हीलर 176, कार 471 RS…मैच से पहले ही दर्शक निराश!

पार्किंग के नाम पर लूट! टू-व्हीलर 176, कार 471 RS…मैच से पहले ही दर्शक निराश!


Last Updated:

RR vs DC IPL 2026 Match Parking Rate: जयपुर एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच, पार्किंग में दुपहिया से 176 और कार से 471 रुपये ऑनलाइन वसूली पर दर्शक नाराज, सुरक्षा पर भी सवाल. कई लोग कहते नजर आए कि टिकट के बाद पार्किंग का खर्च अलग से इतना ज्यादा होना सही नहीं है. कुछ दर्शकों ने तो यह भी कहा कि परिवार के साथ मैच देखने आना अब महंगा पड़ने लगा है.

Zoom

राजस्थान में आईपीएल मैच में पार्किंग के रेट से दर्शक निराश

IPL 2026 Stadium Parking Charge: जयपुर में आज आईपीएल का रोमांच अपने पूरे रंग में दिखने वाला है. राजधानी के एसएमएस स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना है, और करीब 20 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है. शहर में मैच को लेकर सुबह से ही हलचल है, लेकिन इसी उत्साह के बीच एक और मुद्दा लोगों के बीच चर्चा का कारण बन गया है, और वो है पार्किंग का भारी शुल्क.

मैच देखने आने वाले लोग जहां अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार हैं, वहीं स्टेडियम के बाहर पार्किंग व्यवस्था को लेकर नाराजगी भी साफ दिख रही है. लोगों का कहना है कि मैच चार घंटे का है, लेकिन पार्किंग का शुल्क ऐसा लिया जा रहा है जैसे पूरे दिन की सुविधा दी जा रही हो.

पार्किंग के नाम पर भारी रकम, लोग बोले जेब पर बोझ
स्टेडियम के आसपास पार्किंग के लिए दुपहिया वाहनों से 176 रुपये और कार के लिए 471 रुपये तक वसूले जा रहे हैं. यह शुल्क सिर्फ कुछ घंटों के लिए है, जिससे आम दर्शकों को काफी भारी लग रहा है. कई लोग कहते नजर आए कि टिकट के बाद पार्किंग का खर्च अलग से इतना ज्यादा होना सही नहीं है. कुछ दर्शकों ने तो यह भी कहा कि परिवार के साथ मैच देखने आना अब महंगा पड़ने लगा है. खास बात यह है कि पार्किंग शुल्क सिर्फ ऑनलाइन लिया जा रहा है.

लखनऊ के मैच में पानी के दाम पर गरमाया था मामला
इससे पहल लखनऊ में हुए एक मैच में पानी बॉटल के दाम को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला था. हिमांशु दूबे नाम के एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसके बाद लोगों ने तरह-तरह के सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. यह मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब लूट का एक और नमूना सामने आ गया.

नकद देने वाले परेशान, व्यवस्था पर उठे सवाल
पार्किंग चार्ज के नाम पर लूट मची है सो अलग. जो लोग नकद भुगतान करना चाहते हैं, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई दर्शक ऐसे भी पहुंचे जो ऑनलाइन भुगतान नहीं कर पाए, और उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा. लोगों का कहना है कि हर किसी के पास तुरंत ऑनलाइन भुगतान करने की सुविधा नहीं होती, ऐसे में नकद विकल्प भी होना चाहिए था. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इसे अव्यवस्था बताया और कहा कि इससे दर्शकों का अनुभव खराब हो रहा है.

खुले में पार्किंग, सुरक्षा पर भी सवाल
पार्किंग की व्यवस्था अमरूदों के बाग में खुले मैदान में की जा रही है. यहां गाड़ियों को बिना किसी पक्की व्यवस्था के खड़ा कराया जा रहा है. इससे वाहन मालिकों को सुरक्षा को लेकर भी चिंता हो रही है. कुछ लोगों ने कहा कि इतने पैसे लेने के बावजूद अगर पार्किंग खुले में ही करनी है, तो फिर इतनी भारी रकम का क्या मतलब है. कुल मिलाकर मैच का रोमांच अपनी जगह है, लेकिन पार्किंग का मुद्दा लोगों के बीच अलग ही चर्चा बना हुआ है.

About the Author

Anand Pandey

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाते हुए उन्होंने राजनीति, अपराध और लाइफ…और पढ़ें



Source link