उज्जैन में संत को मिली गर्दन काटने की धमकी: हैदराबाद में दिया दिया था उद्बोधन, सोशल मीडिया पर मिलने लगी जान से मारने की धमकी – Ujjain News

उज्जैन में संत को मिली गर्दन काटने की धमकी:  हैदराबाद में दिया दिया था उद्बोधन, सोशल मीडिया पर मिलने लगी जान से मारने की धमकी – Ujjain News




उज्जैन के एक संत को सोशल मीडिया पर गर्दन काटने की धमकी मिली है। संत ने हैदराबाद में रामनवमी पर मंच से उद्धबोधन दिया था। जिससे नाराज होकर सोशल मीडिया पर हैदराबाद के एक युवक ने धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जिसके बाद कई लोगों ने कमेंट्स करके संत को जान से मारने की धमकी दी है। इसकी शिकायत शुक्रवार को उज्जैन के महाकाल थाने में की गई है। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चारधाम मंदिर, जयसिंहपुरा निवासी रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई है, उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2026 को हैदराबाद में निकली शोभायात्रा और धार्मिक कार्यक्रम में उन्होंने उद्बोधन दिया था। इस दौरान उन्होंने लव जिहाद, धर्मांतरण और गो हत्या पर अपने विचार रखे थे। उनके विचारों को टारगेट कर इंस्टाग्राम ID @dr_taha_cheemaa से वीडियो को वायरल किया गया, जिसमें वो खुद भी रामस्वरूप ब्रह्मचारी को धमकी दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद महाराज को धमकी की लाइन लग गई। इस बीच कुछ लोगों ने महाराज का तन सर से जुदा करने की भी धमकी दे दी। अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि मुझे जानने वालों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपके खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे पोस्ट सामने आए हैं। इसके बाद हमने उसके स्क्रीन शॉट लेकर महाकाल थाने में दिए हैं। वहां पर अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना महाकाल, में BNS-351(3),BNS-351(4),BNS-353(1)(c),की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले को विवेचना में लिया गया है।



Source link