अवैध खनिज पर कार्रवाई के जिले भर में निर्देश के बाद दो अलग-अलग थानों ने अवैध गिट्टी और पत्थर परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। तीनों पर अवैध खनन और पत्थर चोरी का मामला दर्ज कर खनिज विभाग को कार्रवाई के लिए सूचित किया है। तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो थानो ने अलग अलग स्थानों से अवैध गिट्टी परिवहन करने वाले दो ट्रैक्टर ट्रॉली और पत्थर फर्शी परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी है। जब पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर चालकों ने गिट्टी और पत्थर के वैध दस्तावेज मांगे तो चालक वह पुलिस को नहीं दे सके। इस पर पुलिस ने वाहन जब्त कर आरोपी चालकों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। माताबसैया थाना माता बसाया पुलिस के द्वारा खैरा मेवदा तिराहे से दो नीले रंग के स्वराज ट्रैक्टर जिनमें गिट्टी भरी हुई थी चेकिंग के दौरान पकड़ी। जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। बानमौर थाना बानमौर थाना पुलिस के द्वारा चेकिंग के दौरान एक अवैध पत्थर फर्शी से भरा लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर पकड़ा और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया। अवैध खनिज पर कार्यवाही एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार जिले भर के थाना प्रभारियों को अवैध खनन चाहे रेत हो या पत्थर पर कार्रवाई के निर्देश दिए है इसी पर आज माता बसाया और बानमौर पुलिस के द्वारा अवैध पत्थर गिट्टी परिवहन करने वाले तीन ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े गई तीनों के आरोपी चालकों को भी गिरफ्तार किया है।
Source link