Last Updated:
Jabalpur Cruise Incident Live Updates: रातभर NDRF और SDRF की टीम द्वारा डूबी हुई क्रूज को निकालने का ऑपरेशन जारी रहा. उजाला होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई. टीम क्रूज को बाहर निकालने में लगी है. क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है.
क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है.
रिपोर्ट- श्रीनिवास, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे (Jabalpur Bargi Dam Mishap) में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा. हादसे की खबर मिलते ही क्रूज यात्रियों के घरवाले भी मौके पर पहुंचने लगे थे. सभी लोग बचाए गए क्रूज यात्रियों के इलाज आदि की व्यवस्था में लगे हुए थे. रातभर NDRF और SDRF के जवानों द्वारा डूबी हुई क्रूज को निकालने का ऑपरेशन जारी रहा. सुबह होते ही रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई. टीम क्रूज को बाहर निकालने में लगी है. क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है. क्रूज बाहर आने के बाद ही मृतकों की संख्या का सही आकलन हो पाएगा. लोक निर्माण मंत्री, पर्यटन मंत्री, सांसद, विधायक, एडीजी, आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी सहित पूरा प्रशासनिक अमला पूरी रात से मौके पर मौजूद है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.