Last Updated:
IPL 2026 RR vs DC Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 43वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में फैंस की नजर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर होगी. वैभव राजस्थान के लिए अपनी बल्लेबाजी से धूम मचा रहे हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में वह 26 रन बनाते हैं तो वह अभिषेक शर्मा से आगे निकल जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं
नई दिल्ली: राजस्थान रॉयल्स के तूफानी ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे हैं. वैभव ने अपनी टीम को इस सीजन में लगातार धुआंधार शुरुआत दिलाने का काम किया है. यही कारण है कि फैंस वैभव की बल्लेबाजी को देखने के लिए इंतजार करते हैं. वैभव राजस्थान के लिए अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक्शन में दिखेंगे. मुकाबला राजस्थान के होमग्राउंड जयपुर में खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर बनी रहेगी.
इसके साथ ही अगर वैभव ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में अगर 26 रन बना लिए तो वह ऑरेंज कैप हासिल कर लेंगे. फिलहाल वैभव आईपीएल 2026 में रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं. वैभव अबतक खेले गए 9 मैचों में 400 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाया है. वैभव इस सीजन 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं.
अभिषेक शर्मा हैं अभी टॉप पर
रन बनाने के मामले में अभी अभिषेक शर्मा पहले स्थान पर हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने अपनी टीम के लिए 9 मैचों में 425 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 फिफ्टी और 1 सेंचुरी भी लगाई है. अभिषेक शर्मा फिलहाल ऑरेंज कैप होल्डर हैं. इस लिस्ट में हेनरिक क्लासेन 414 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. क्लासेन भी सनराइजर्स के लिए मिडिल ऑर्डर में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.
पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है राजस्थान
आईपीएल 2026 में रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन शुरुआती चार मैचों में जीत के बाद टीम अपने लय से भटक गई. राजस्थान की टीम लीग चरण में अबतक कुल 9 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें उसे 6 में जीत मिली है. इस तरह 12 पॉइंट लेकर टीम अभी चौथे स्थान पर हैं. ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान की कोशिश होगी कि जीत के साथ न सिर्फ टेबल में छलांग लगाए बल्कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी दावेदारी को भी मजबूत करें.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें