छिंदवाड़ा में नगर निगम कर्मचारी से गाली-गलौज का आरोप: फायर ब्रिगेड अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज – Chhindwara News

छिंदवाड़ा में नगर निगम कर्मचारी से गाली-गलौज का आरोप:  फायर ब्रिगेड अधिकारी के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज – Chhindwara News




छिंदवाड़ा: शहर में नगर निगम के एक कर्मचारी ने फायर ब्रिगेड अधिकारी पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। इस संबंध में कर्मचारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी शैलेंद्र उसरेठे (पिता गंगाराम उसरेठे) ने शिकायत में बताया कि फायर ब्रिगेड अधिकारी अभिषेक दुबे ने उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है, जिसमें कर्मचारी के साथ अभद्र भाषा और दुर्व्यवहार की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद होगी कार्रवाई थाना प्रभारी के अनुसार, जांच के बाद तथ्य सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना देर शाम की बताई जा रही है, जब आवेदक स्वयं कोतवाली पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link