MP NEWS LIVE: ऊर्जा मंत्री का अनोखा जनसंपर्क, कलेक्टर की रात्रि चौपाल

MP NEWS LIVE: ऊर्जा मंत्री का अनोखा जनसंपर्क, कलेक्टर की रात्रि चौपाल


Last Updated:

MP Top News Today: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.

Zoom

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टॉप न्यूज.

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें…

आज से डोर-टू-डोर जनगणना
स्वगणना पोर्टल बंद हो गया है. अब जनगणना डोर-टू-डोर होगी. आज से एक महीने तक प्रगणक डोर-टू-डोर जाएंगे. जनगणना कार्यक्रम में मकानों की गणना का काम शुरू होगा. कच्चे, पक्के सभी तरह के मकानों की गणना के साथ ही परिवारों की गणना होगी. मकान गणना में शॉपिंग मॉल्स, ऑफिस जैसे गैर-आवासीय भवनों को भी रखा जाएगा. आवासीय उपयोग में आने वाले हर घर में उपयोग संसाधनों और परिवार द्वारा खाए जाने वाले अनाज की भी जानकारी ली जाएगी.

ऊर्जा मंत्री ने रात 12 बजे खटखटाए घरों के दरवाजे
मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने अजीबोगरीब अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं. मंत्री गुरुवार रात 12 बजे अचानक अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए. आधी रात में ऊर्जा मंत्री ने घरों की कुंडी खटखटाई, तो लोग भी हैरान रह गए. लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा, तो सामने मंत्री खड़े थे. ऊर्जा मंत्री ने घर-घर जाकर सीवर सफाई और बिजली व्यवस्था के हालात जाने. अधिकांश इलाकों में लोगों ने व्यवस्थाएं संतोषजनक बताई लेकिन कुछ जगह लोगों ने सीवर और गंदे पानी की समस्या की शिकायत की.

ग्वालियर कलेक्टर की रात्रि चौपाल
ग्वालियर की कलेक्टर रूचिका सिंह चौहान ने दौलतपुर गांव में रात्रि चौपाल लगाई. इस दौरान गांव के ही चार ऐसे बच्चे सामने आए, जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. उनका घर कच्चा है और छत से पानी टपकता है. कलेक्टर ने बच्चों की फरियाद सुनने के बाद अफसरों को गांव के लोगों की मदद से बच्चों के लिए जल्द छत तैयार करने के निर्देश दिए. भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर में कलेक्टर ने अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी. रुचिका चौहान ने कहा कि जो भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनका तत्परता से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा. भितरवार विकासखंड के ग्राम दौलतपुर में आयोजित हुई रात्रिकालीन चौपाल में पेंशन योजना के चार हितग्राहियों सहित अनुग्रह सहायता (संबल) के दो, आयुष्मान कार्ड के चार, नामांतरण के 8, लाडली लक्ष्मी योजना के पांच और नि:शुल्क पुस्तक वितरण के 10 हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया.

जबलपुर क्रूज हादसे में 7 की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. क्रूज को क्रेन की मदद से बाहर निकाला जा रहा है. अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किया गया, वहीं 8 लोगों की तलाश जारी है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link