पड़ोसी की दीवार गिरी, महिला घायल: सिर और हाथ में चोट, नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर – Narsinghpur News

पड़ोसी की दीवार गिरी, महिला घायल:  सिर और हाथ में चोट, नरसिंहपुर से जबलपुर रेफर – Narsinghpur News




नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव के रूद्र वार्ड में गुरुवार रात स्कूटी से घर लौट रही महिला पर पड़ोसी के मकान की छत पर बनी दीवार गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जबलपुर रेफर किया गया है। राममंदिर के पास ब्यूटी पार्लर चलाने वाली राजेश शर्मा की पत्नी सुमन शर्मा काम से लौटकर घर पहुंच रही थीं, तभी यह घटना हुई। परिजनों ने उन्हें तुरंत गोटेगांव के श्रीधाम अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। सुमन शर्मा के पति राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि पड़ोसी राजू राय पिछले चार वर्षों से मकान का निर्माण कर रहे हैं। यह काम धीमी गति से और लापरवाहीपूर्वक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर बिना पिलर के केवल चार इंच मोटी दीवार खड़ी की गई थी, जो पहले से ही गिरने की स्थिति में थी। मोहल्ले के लोगों ने कई बार चेतावनी भी दी थी। राजेश शर्मा के अनुसार, घटना के समय हवा चल रही थी, तभी अचानक दीवार गिरी। हादसे में सुमन के सिर में गंभीर चोट आई है। हाथ भी फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है।



Source link