रिपोर्ट- सुशील कौशिक, ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपने अजीबोगरीब अंदाज के लिए सुर्खियों में रहते हैं. मंत्री गुरुवार रात 12 बजे अचानक अपनी विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए. आधी रात में ऊर्जा मंत्री ने घरों की कुंडी खटखटाई, तो लोग भी हैरान रह गए. लोगों ने दरवाजा खोलकर देखा, तो सामने मंत्री खड़े थे. ऊर्जा मंत्री ने घर-घर जाकर सीवर सफाई और बिजली व्यवस्था के हालात जाने. अधिकांश इलाकों में लोगों ने व्यवस्थाएं संतोषजनक बताई लेकिन कुछ जगह लोगों ने सीवर और गंदे पानी की समस्या की शिकायत की, जिसे मंत्री ने जल्द दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया.