अनूपपुर में 20 हजार का गांजा और बाइक जब्त: छिल्पा से आया था तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पकड़ा – Anuppur News

अनूपपुर में 20 हजार का गांजा और बाइक जब्त:  छिल्पा से आया था तस्कर गिरफ्तार; पुलिस ने बस स्टैंड पर घेराबंदी कर पकड़ा – Anuppur News




अनूपपुर जिले की बिजुरी पुलिस ने शनिवार को एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 1 किलो 308 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 60 हजार रुपए है। बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर पकड़ा थाना प्रभारी विकास सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बस स्टैंड क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बाइक पर अवैध मादक पदार्थ लेकर गुजर रहा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार को रोका और तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
शहडोल निवासी आरोपी से लाया था गांजा पकड़े गए आरोपी की पहचान 35 वर्षीय राहुल यादव निवासी ग्राम रजबंध (शहडोल) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह गांजा छिल्पा गांव से लेकर आया था और इसे बिजुरी के स्थानीय बाजारों में खपाने की तैयारी में था। एनडीपीएस एक्ट में केस पुलिस ने आरोपी के पास से 20 हजार रुपए का गांजा और 40 हजार की बाइक जब्त की है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। शनिवार को उसे केस में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।



Source link