ग्वालियर में कचरा वाहन ने युवक को कुचला, मौत: सड़क पर तड़पता छोड़ निगम का चालक वाहन लेकर भाग निकला, देखें VIDEO – Gwalior News

ग्वालियर में कचरा वाहन ने युवक को कुचला, मौत:  सड़क पर तड़पता छोड़ निगम का चालक वाहन लेकर भाग निकला, देखें VIDEO – Gwalior News




ग्वालियर में नगर निगम के कचरा वाहन ने शनिवार को एक युवक को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कचरा वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कचरा वाहन कुचलने के बाद भागता हुआ नजर आ रहा है। परिजन और स्थानीय लोग घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पेट्रोल पंप के पास करीब 2 बजे की है। वही, पुलिस कचरा वाहन और चालक को लेकर कार्रवाई में जुट गई। देखें तस्वीरें…
हादसे के बाद वाहन चालक फरार शहर के दाना ओली निवासी 26 वर्षीय अभिषेक प्रजापति घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह जनकगंज थाना क्षेत्र के नेहरू पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो लापरवाही से चले आ रहे नगर निगम के कचरा वाहन ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तत्काल घायल अभिषेक को जयारोग्य अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वाहन पर नहीं लिखा गाड़ी का नंबर परिजनों ने बताया कि अभिषेक रोज की तरह घर से निकला था। तभी तेज रफ्तार कचरा वाहन ने उसे टक्कर मार दी और चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। घटनास्थल का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कचरा वाहन युवक को कुचलने के बाद वहां से निकलते हुए दिखाई दे रहा है। सामने आए इस वीडियो में गाड़ी का नंबर भी नही लिखा हुआ था। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक अभिषेक प्रजापति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कचरा वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link