अवैध कच्ची शराब पर कार्रवाई, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार: दमोह में 20 लीटर महुआ शराब और 25 पाव देसी शराब जब्त – Damoh News

अवैध कच्ची शराब पर कार्रवाई, दो महिलाओं सहित तीन गिरफ्तार:  दमोह में 20 लीटर महुआ शराब और 25 पाव देसी शराब जब्त – Damoh News




दमोह देहात थाना क्षेत्र की जबलपुर नाका पुलिस ने शुक्रवार रात अवैध कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बड़ी मात्रा में शराब भी जब्त की है। अभियान के तहत की गई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए। सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत केस दर्ज किया गया है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने किशन तलैया निवासी संजना कुचबंदिया, अर्चना कुचबंदिया और बिजोरी निवासी दुर्गेश यादव को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से करीब 20 लीटर कच्ची महुआ शराब और 25 पाव लाल मसाला शराब बरामद की गई। आत्महत्या के बाद बढ़ी सख्ती
बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले असाटी वार्ड के एक युवक ने कच्ची शराब के नशे में फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद उसके परिजनों ने इलाके में अवैध शराब बनाने और बेचने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दी दबिश
मृतक के भाई ने आरोप लगाया था कि किशन तलैया क्षेत्र में बड़े स्तर पर कच्ची शराब बनाई जा रही है, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की और आरोपियों को पकड़ लिया।



Source link