एक खेत, तीन फसलें और डबल कमाई, गर्मी में कैसे ट्रिपल क्रॉप फार्मिंग करें, जानिए एक्सपर्ट ट

एक खेत, तीन फसलें और डबल कमाई, गर्मी में कैसे ट्रिपल क्रॉप फार्मिंग करें, जानिए एक्सपर्ट ट


होमताजा खबरकृषि

गर्मी में कमाई का सुनहरा मौका, एक जमीन, तीन फसलें और लाखों का मुनाफा

Last Updated:

Burhanpur News: गर्मी के समय में एक एकड़ में तीन तरह की फसलें लगाकर लाखों रुपए की कमाई हो सकती हैं. तीन तरह की फसल लगाने के लिए आपको 30 से ₹40000 की लागत लगती है और आप करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. जिसमें भिंडी, खीरा और धनिया की फसल लगा सकते हैं. चलिए एक्सपर्ट की जानकारी जान लेते हैं, जो खेती करने में मददगार साबित होंगी…

Summer farming tips: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में सबसे अधिक खेती करते हैं, यहां के किसान परंपरागत खेती से हटकर अब सब्जी भाजी की खेती की और भी बढ़ते जा रहे हैं. अगर आप भी गर्मी के समय और मई के महीने में कुछ फसल लगाना चाहते हैं तो अब जमीन पर भिंडी, खीरा और धनिया की खेती कर सकते हैं. यह खेती 50 से 60 दिनों की होती है, जिससे आपकी रोजाना कमाई शुरू हो जाती है और आप एक एकड़ में यह तीनों फसले लगाकर डेढ़ से 2 लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. ड्रिप से सिंचाई करने पर उत्पादन अच्छा होता है जिससे आपकी कमाई अच्छी होगी.

एक्सपर्ट कृषि अधिकारी ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट कृषि अधिकारी विशाल पाटीदार से बात की तो उन्होंने बताया कि गर्मी के समय में एक एकड़ में तीन तरह की फसले लगाकर लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं. तीन तरह की फसल लगाने के लिए 30 से ₹40000 की लागत लगती है और करीब एक से डेढ़ लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. जिसमें भिंडी, खीरा और धनिया की फसल लगा सकते हैं. यह तीनों फसलें ऐसी होती हैं कि जो 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती है और रोजाना कमाई होती है. इसलिए आप इन फसलों को आपके खेत में लगाइए. इन फसलों को लगाने के लिए दो दोमट मिट्टी का सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाता है और इन फसलों को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है. आप अगर इन दो बातों का ध्यान रखते हैं तो आप का उत्पादन भी अच्छा होगा और आप गर्मी में इन फसलों से लाखों रुपए की कमाई कर सकते हैं.

50 से 60 दिन में तैयार होती है फसले 
यह तीनों फसले ऐसी होती है कि 50 से 60 दिन में तैयार हो जाती है और आप इन फसलों को अगर शाम के समय में ड्रिप से सिंचाई करते हैं तो आप का उत्पादन अच्छा होगा. आपके पौधों की ग्रोथ अच्छी होगी जिससे आपकी कमाई भी अच्छी होगी और भाव अच्छा मिलता है, जिससे तीन फसले लगाकर एक एकड़ में डेढ़ से दो लाख रुपए की कमाई कर सकते हैं. समय-समय पर आपको कीटनाशक दवाइयां का छिड़काव करना होता है. आप इन बातों का ध्यान रखिए आपकी लाखों की कमाई होगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link