इंदौर में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी: डायरी में मिला एकतरफा प्यार का जिक्र, खाना खाकर लौटे दोस्तों को फंदे पर लटका मिला – Indore News

इंदौर में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में लगाई फांसी:  डायरी में मिला एकतरफा प्यार का जिक्र, खाना खाकर लौटे दोस्तों को फंदे पर लटका मिला – Indore News




शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में शुक्रवार रात बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना उस समय सामने आई जब उसके रूममेट्स खाना खाकर लौटे और दरवाजा नहीं खुलने पर अंदर झांककर देखा तो छात्र फंदे पर लटका मिला। साथी छात्रों ने उसे तत्काल नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान उत्कर्ष श्रीवास्तव (21) निवासी लखनऊ के रूप में हुई है। वह सेज यूनिवर्सिटी से बीटेक थर्ड ईयर (6th सेमेस्टर) की पढ़ाई कर रहा था और हॉस्टल में रह रहा था। दरवाजा नहीं खुला तो हुआ शक शुक्रवार रात करीब 8 बजे उत्कर्ष के रूममेट्स मेस में खाना खाने गए थे। तबीयत ठीक नहीं होने की वजह से उत्कर्ष कमरे में ही रुक गया था। जब साथी छात्र वापस लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने ऊपर से झांककर देखा। अंदर उत्कर्ष फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद साथियों ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और उसे तुरंत नीचे उतारकर पहले प्राइवेट अस्पताल, फिर एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डायरी में मिला सुसाइड नोट घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच के दौरान कमरे से एक डायरी मिली है, जिसमें छात्र अपनी निजी बातें लिखा करता था। इसी डायरी में सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि छात्र के पिता नहीं है, जो छात्र रूम में रहते थे वह भी उसके जूनियर थे। पुलिस को मिली डायरी, एक तरफा प्रेम की बात आई सामने तेजाजी नगर टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि छात्र एक युवती से एकतरफा प्रेम करता था। डायरी में उसी का जिक्र है, हालांकि युवती का नाम स्पष्ट नहीं लिखा गया है। कुछ समय से वह मानसिक तनाव में भी था। डायरी में उत्कर्ष की कई तरह की बातें लिखी है। एडिशनल डीसीपी प्रियंका डुडवे ने बताया कि छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। सुसाइड नोट के आधार पर मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।



Source link