इंस्टाग्राम वीडियो से बवाल, उज्जैन के संत को मारने की धमकी देकर फैली सनसनी

इंस्टाग्राम वीडियो से बवाल, उज्जैन के संत को मारने की धमकी देकर फैली सनसनी


Last Updated:

Ujjain News: उज्जैन के महाकाल थाना क्षेत्र में चारधाम मंदिर के संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिली है. संत ने इसकी शिकायत भी की है और बताया कि उनके एक भाषण के बाद उन्हें इंस्टाग्राम समेत सोशल मीडिया पर निशाना बनाया गया. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Zoom

Ujjain saint death threats: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महाकाल थाना क्षेत्र में चारधाम मंदिर के संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने जयसिंहपुरा स्थित चारधाम मंदिर में पुलिस को शिकायत दी है. उन्होंने बताया कि 27 मार्च 2026 को रामनवमी के अवसर पर वे हैदराबाद में एक धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्रा में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने मंच से लव जिहाद, धर्मांतरण और गौ हत्या जैसे मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए थे.

संत ने लगाए आरोप
संत का आरोप है कि उनके इस भाषण के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें निशाना बनाया गया. इंस्टाग्राम आईडी @dr_taha_cheemaa से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें उन्हें धमकी दी गई. यह वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद कई अन्य यूजर्स ने भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और जान से मारने तक की धमकियां दीं.

संत रामस्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्हें इन पोस्ट्स और धमकियों की जानकारी अपने परिचितों के जरिए मिली. इसके बाद उन्होंने सभी स्क्रीनशॉट सुरक्षित कर पुलिस को सौंपे और शिकायत दर्ज कराई.

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और साइबर टीम भी इस मामले में एक्टिवली काम कर रही हैं.

फिलहाल, पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है. इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और साइबर निगरानी को लेकर भी सतर्कता बढ़ा दी गई है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link