ग्वालियर में हर हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश के बाद लू और भीषण गर्मी का अनुमान, नौतपा में 44 डिग्री रह सकता है तापमान – Gwalior News

ग्वालियर में हर हफ्ते बदलेगा मौसम का मिजाज:  आंधी-बारिश के बाद लू और भीषण गर्मी का अनुमान, नौतपा में 44 डिग्री रह सकता है तापमान – Gwalior News




ग्वालियर में मई में मौसम का मिजाज हर सप्ताह बदलेगा। महीने की शुरुआत आंधी और हल्की बारिश से हुई है, जिससे कुछ राहत मिली। हालांकि, तीसरे सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का प्रकोप तेज हो सकता है। मौसम विभाग ने नौतपा के दौरान तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मई के पहले सप्ताह में आंधी और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। इस दौरान दिन का तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में बादल छाए रहने के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी होगी और पारा 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तीसरे सप्ताह में तेवर दिखाएगी गर्मी तीसरे सप्ताह से गर्मी अपने तेवर दिखाना शुरू कर देगी। इस अवधि में लू चलने की संभावना है और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। चौथे सप्ताह में नौतपा के दौरान गर्मी चरम पर होगी और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे आमजन को तेज गर्मी और लू का सामना करना पड़ेगा। पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार मई में अधिकतम तापमान कई बार 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। हालांकि, इस बार इतनी अधिक गर्मी पड़ने की संभावना कम बताई जा रही है। औसतन मई में ग्वालियर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। शनिवार सुबह का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप में बाहर निकलने से बचें मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और गर्मी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि बदलते मौसम के इस दौर में कभी राहत तो कभी तपिश का सामना करना पड़ेगा, जिससे जनजीवन पर असर पड़ना तय है।



Source link