उज्जैन में अवैध निर्माण पर फिर चला बुलडोजर, बेगमबाग में 5 मकान ढहाए, प्रशासन सख्त

उज्जैन में अवैध निर्माण पर फिर चला बुलडोजर, बेगमबाग में 5 मकान ढहाए, प्रशासन सख्त


Last Updated:

उज्जैन विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर सख्ती दिखाते हुए महाकाल मार्ग स्थित बेगमबाग इलाके में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की. लीज नियमों के उल्लंघन पर पांच मकानों को ध्वस्त कर दिया गया. जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है

Zoom

अवैध निर्माण पर फिर चला बुलडोजर

उज्जैन में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर एक बार फिर गरजा है. उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने शनिवार को महाकाल मार्ग के पास स्थित बेगमबाग क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच मकानों को जमींदोज कर दिया. बताया जा रहा है कि इन मकानों का निर्माण लीज की शर्तों के विपरीत किया गया था. जिसे गंभीर उल्लंघन मानते हुए यह कदम उठाया गया.

जानकारी के अनुसार, हरिफाटक ब्रिज के पास प्लॉट नंबर 60 और 61 को मूल रूप से आवासीय उपयोग के लिए आवंटित किया गया था. नियमानुसार इन दोनों प्लॉट्स पर केवल दो मकान बनाए जा सकते थे, लेकिन आरोप है कि इन्हें अवैध रूप से विभाजित कर पांच अलग-अलग मकान और तीन मंजिला इमारतें खड़ी कर दी गईं. इस मामले को यूडीए ने नियमों का उल्लंघन मानते हुए पहले ही लीज निरस्त कर दी थी और कब्जा लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी.

अवैध निर्माण पर फिर चला बुलडोजर
हालांकि, संबंधित पक्ष द्वारा हाईकोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) ले लिया गया था, जिसके चलते कार्रवाई कुछ समय के लिए रुक गई थी. अब जब स्टे समाप्त हो गया, तो प्रशासन ने तुरंत सख्ती दिखाते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया.बताया जा रहा है कि बेगमबाग क्षेत्र में 1980 के दशक में करीब 45 प्लॉट आवंटित किए गए थे. समय के साथ यहां बड़े पैमाने पर नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण खड़े कर दिए गए. इसी के चलते यूडीए पहले भी करीब 50 मकानों को तोड़ चुका है और अब यह कार्रवाई उसी अभियान का हिस्सा है.

बेगमबाग में 5 मकान ढहाए
कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह के विरोध या विवाद की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने तीन थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया था. वहीं, नगर निगम और यूडीए की संयुक्त टीम ने दो पोकलेन मशीन, चार जेसीबी और पांच डंपर की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया.इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल है और अन्य अवैध निर्माण करने वालों में भी डर का माहौल बन गया है. प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि शहर में अवैध निर्माण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.



Source link