राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट (UG)-2026 परीक्षा 3 मई रविवार को होगी। परीक्षा को लेकर रतलाम में 9 सेंटर बनाए गए है। 3320 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में एंट्री के पहले पुलिस जांच, मेटल डिटेक्टर व बायोमेट्रिक ज
.
रतलाम में परीक्षा को लेकर तीन सरकारी कॉलेज के अलावा 6 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड व अन्य निर्देश भी जिला प्रशासन ने जारी किए है। साथ ही समय से पूर्व केंद्रों पर पहुंचने व नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
रतलाम शहर एसडीएम आर्ची हरित ने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट (यूजी)–2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के लिए ड्रेस कोड एवं अनुमेय वस्तुओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है।
परीक्षार्थी इन बातों का रखे ध्यान
अभ्यर्थियों को जांच (फ्रिस्किंग) प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना आवश्यक होगा। अभ्यर्थियों को हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। आवश्यकता होने पर वह फुल स्लीव्स या ऊनी कपड़े भी पहन सकते हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में उन्हें समय से पूर्व केंद्र पर पहुंचकर जांच प्रक्रिया पूरी करनी होगी। परीक्षा के दौरान चप्पल या कम हील (लो हील) वाले जूते पहनना होंगे। ताकि सुरक्षा जांच में आसानी हो सके।
यहां पर कर सकते संपर्क
नीट (यूजी)-2026 से संबंधित किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते है। इसके अलावा ईमेल neetug2026@nta.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है।
इन सेंटरों पर होगी परीक्षा
| सेंटर | परीक्षार्थी की संख्या |
| आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज | 600 |
| उत्कृष्ट स्कूल सागोद रोड | 528 |
| पीएम श्री केंद्रीय स्कूल सागोद रोड | 504 |
| स्वामी विवेकानंद कॉमर्स कॉलेज, डोंगरे नगर | 480 |
| शासकीय गर्ल्स कॉलेज | 360 |
| जवाहर शासकीय उमावि बिरियाखेड़ी | 240 |
| महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उमावि कोठारी वास | 240 |
| रेलवे हायर सेकंडरी स्कूल रेलवे कॉलोनी | 240 |
| पीएम श्री शासकीय कन्या शिक्षा परिसर वरोठ माता मंदिर | 128 |