वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने वाले गेंदबाज पर BCCI ने लिया एक्शन,मानी अपनी गलती

वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने वाले गेंदबाज पर BCCI ने लिया एक्शन,मानी अपनी गलती


होमखेलक्रिकेट

वैभव सूर्यवंशी को चिढ़ाने वाले गेंदबाज पर BCCI ने लिया एक्शन,मानी अपनी गलती

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग में शुक्रवार की शाम राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला खेला गया. मैच के दौरान दिल्ली के गैंदबाज काइल जैमीसन ने वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जैसा आक्रामक सेलिब्रेशन किया उसकी वजह से उनके ऊपर एक्शन लिया गया है.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी को स्टैंड ऑफ देकर बुरे फंसे काइल जैमीसन, BCCI ने लिया एक्शन

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद आक्रामकता दिखाना महंगा पड़ा. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने उनके ऊपर विकेट लेने के बाद गलत तरीके से सेलिब्रेशन करने पर एक्शन लिया है. आक्रमक अंदाज में विदाई देने के लिए दिल्ली के बॉलर को डिमेरिट प्वाइंट दिया गया है. यह घटना शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए 2026 इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान हुई.

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया, “काइल जैमीसन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल के आचार संहिता का उल्लंघन किया. मैच नंबर 43 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए के लेवल 1 का उल्लंघन करने पर एक डिमेरिट प्वाइंट और चेतावनी दी गई है.”



Source link