शनिवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन: पंचामृत पूजन हरिओम का जल और भांग चन्दन अर्पित कर श्रृंगार – Ujjain News

शनिवार को महाकाल के भस्म आरती दर्शन:  पंचामृत पूजन हरिओम का जल और भांग चन्दन अर्पित कर श्रृंगार – Ujjain News




बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार तड़के 4 बजे परंपरा अनुसार मंदिर के कपाट खोले गए। इसके बाद भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया और “हरि ओम” का जल अर्पित किया। कपूर आरती के पश्चात भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। भस्म अर्पण के बाद भगवान को ड्रायफ्रूट का भोग लगाया गया और पुनः कर्पूर आरती की गई। मोगरा और गुलाब के फूलों से सजे भगवान महाकाल का मनोहारी रूप श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करता रहा। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से परंपरा अनुसार भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई।



Source link