शाजापुर में ऑटो पलटा, तीन लोग गंभीर घायल: कुमारिया गेट के पास हुआ हादसा, शादी से वापट लौट रहे थे – shajapur (MP) News

शाजापुर में ऑटो पलटा, तीन लोग गंभीर घायल:  कुमारिया गेट के पास हुआ हादसा, शादी से वापट लौट रहे थे – shajapur (MP) News




शाजापुर जिले के बड़ोदिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। हादसा रात करीब 1 बजे कुमारिया गेट के पास हुआ। ऑटो में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। तीन गंभीर, कई को आई मामूली चोटें
इस दुर्घटना में दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो में करीब 8 से 10 लोग सवार थे, जिनमें से बाकी यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाए गए घायल
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पायलट राजपाल सिंह और पुलिस स्टाफ शिवचरण दांगी व विजय गवली की मदद से घायलों को मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जिला अस्पताल किया गया रेफर
सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को बेहतर इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो परसूला से शादी समारोह से लौटकर तलेन जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।



Source link