शाजापुर में गैस टंकी को लेकर हंगामा: उपभोक्ताओं ने ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया, पुलिस ने संभाला मोर्चा – shajapur (MP) News

शाजापुर में गैस टंकी को लेकर हंगामा:  उपभोक्ताओं ने ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया, पुलिस ने संभाला मोर्चा – shajapur (MP) News




शाजापुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार सुबह नवीन गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद हंगामा शुरू हो गया। उपभोक्ताओं ने ब्लैक मार्केटिंग के गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार, कई दिनों से सिलेंडर का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को लगातार टालमटोल का सामना करना पड़ रहा था। शनिवार को भी सिलेंडर न मिलने पर कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। यह विरोध एजेंसी कर्मचारियों के साथ बहस में बदल गया और फिर झड़प की स्थिति बन गई। स्थिति बिगड़ती देख कुछ कर्मचारी मौके से हट गए। एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर आरोप लगाया कि मालवा गैस और नवीन गैस एजेंसियों पर सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि होटल चलाने की मजबूरी में उन्हें एक सिलेंडर 1800 से 2000 रुपए तक में खरीदना पड़ा। वहीं, उपभोक्ता फैजान खान ने बताया कि उन्हें आठ दिनों से सिलेंडर नहीं मिला है और बार-बार नई तारीखें देकर टाल दिया जा रहा है। उन्होंने एजेंसी कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार का भी आरोप लगाया। सिर्फ एक गाड़ी सिलेंडर मिल रहे नवीन गैस एजेंसी के संचालक राज नारायण चौहान ने सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि एजेंसी को प्रतिदिन एक गाड़ी सिलेंडर मिल रही है, लेकिन अत्यधिक भीड़ के कारण वितरण में समस्या आ रही है। मौके पर भेजी टीम इस मामले पर जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने जांच कराने और मौके पर टीम भेजने की बात कही है।



Source link