जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी डैम में लापता लोगों की खोज! सेना, NDRF-SDRF मौके पर

जबलपुर क्रूज हादसा: बरगी डैम में लापता लोगों की खोज! सेना, NDRF-SDRF मौके पर


Last Updated:

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 28 लोगों को बचाया गया है और 9 शव बरामद हुए हैं. 4 से 5 लोग अभी भी लापता हैं. तेज हवा और लहरों के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. सेना, NDRF और SDRF की टीमें लगातार तलाश में जुटी हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

जबलपुर क्रूज हादसे के बाद शनिवार को सुबह से रेस्‍क्‍यू ऑपरेशन फिर शुरू किया है.

जबलपुर. बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार दूसरे दिन भी जारी है. हादसे में कई लोगों की जान बचाई गई, लेकिन अब भी चार से पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में रेस्क्यू टीमें जुटी हुई हैं. तेज हवाओं और डैम में उठ रही ऊंची लहरों के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे बचाव कार्य धीमा पड़ रहा है. मौके पर सेना, NDRF और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद हैं और नावों के जरिए लापता लोगों की तलाश कर रही हैं. प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को अलर्ट मोड पर रखा है. प्रशासन के मुताबिक अब तक 28 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि 9 शव बरामद किए जा चुके हैं.

जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह,विधायक बरगी नीरज सिंह भी खमरिया टापू पहुंचे और उन्होंने वहां पर मौजूद टीम को दिशा निर्देश दिए. जिला कलेक्टर का कहना है कि लगातार सर्चिंग चल रही है जो लापता है उनकी लगातार तलाश की जा रही है. एनडीआरएफ के अफसर ने बताया कि क्रूज को किसी तरह किनारे तक ले आए हैं और इसके भीतर लापता लोगों की तलाश की जा चुकी है; लेकिन अभी 4 या 5 लोगों की तलाश हो रही है. उन्‍होंने कहा कि शनिवार सुबह करीब 7 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा शुरू किया गया. टीमों ने डैम के अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग तेज कर दी है. पानी की गहराई और खराब मौसम के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है.

तेज हवा और लहरें बनी बाधा
डैम में तेज हवा चल रही है, जिससे लहरें ऊंची उठ रही हैं. इससे रेस्क्यू बोट को नियंत्रित करना मुश्किल हो रहा है. गोताखोरों को भी पानी में उतरने में जोखिम का सामना करना पड़ रहा है. सेना के साथ NDRF और SDRF की टीमें मिलकर ऑपरेशन चला रही हैं. आधुनिक उपकरणों और बोट की मदद से सर्चिंग की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

हादसे में अब तक का आंकड़ा
अब तक 28 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है. वहीं 9 लोगों के शव बरामद हुए हैं. 4 से 5 लोग अब भी लापता हैं. यह आंकड़ा प्रशासन द्वारा अपडेट किया जा रहा है. घटना से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लोग क्रूज पर सामान्य स्थिति में नजर आ रहे हैं. हादसे के बाद यह वीडियो पूरे मामले की गंभीरता को और बढ़ा रहा है. मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लगातार मौजूद हैं. हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है. सुरक्षा मानकों और संचालन प्रक्रिया की भी समीक्षा की जाएगी.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link