नहीं सोचा था 15 साल के बच्चे से डरूंगा…वैभव को चिढ़ाने के बाद जैमीसन की सफाई

नहीं सोचा था 15 साल के बच्चे से डरूंगा…वैभव को चिढ़ाने के बाद जैमीसन की सफाई


होमखेलक्रिकेट

नहीं सोचा था 15 साल के बच्चे से डरूंगा…वैभव को चिढ़ाने के बाद जैमीसन की सफाई

Last Updated:

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेने के बाद जो सेलिब्रेशन किया उसको लेकर उनकी हर तरफ आलोचना हो रही है. इसको लेकर अब इस गेंदबाज ने एक वीडियो शेयर किया है. इसमें बताया गया है कि वो 15 साल के युवा ओपनर से डर गए थे.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सेलिब्रेशन पर काइल जैमीसन ने दी सफाई,

नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग में रन बनाने में नाकाम रहे. ऐसा पहली बार नहीं था जब वो ऐसे फेल हुए लेकिन उनका विकेट लेने के बाद जैसा सेलिब्रेशन हुआ वो चर्चा में है. दिल्ली के तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने शुक्रवार (1 मई) को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को शानदार यॉर्कर से आउट किया. इसके बाद उन्होंने काफी ज्यादा आक्रामकता दिखाई और 15 साल के बल्लेबाज के सामने खड़े होकर ताली भी बजाई. सोशल मीडिया पर इसकी काफी आलोचना हो रही है. इसको लेकर जैमीसन ने सफाई दी है.

इंडियन प्रीमियर लीग के 43 वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दूसरे ओवर में एक चौका लगाया था. इसके बाद जैमीसन ने फुल लेंथ, इन-स्विंगिंग गेंद फेंकी जो युवा बल्लेबाज की डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स ले उड़ी. 6 फुट 8 इंच लंबे इस तेज गेंदबाज ने 15 साल के सूर्यवंशी के सामने विकेट का जश्न जोरदार अंदाज में मनाया. उन्हें आक्रामक तरीके से मैदान से बाहर भेजा जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया.



Source link