हीरो जैसा लड़का दिखाया था, ये वो नहीं! शहडोल में दुल्हन का बवाल, लौटा दी बारात

हीरो जैसा लड़का दिखाया था, ये वो नहीं! शहडोल में दुल्हन का बवाल, लौटा दी बारात


Last Updated:

शहडोल जिले में शादी के मंडप पर दुल्हन ने वरमाला के दौरान स्टेज से उतरकर शादी से इनकार कर दिया. उसने कहा कि जिस लड़के से रिश्ता तय हुआ था, यह वो नहीं है. दूल्हे ने माला पहनाई, लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया. बारात बैरंग वापस लौट गई. इस बीच पुलिस भी पहुंची और दोनों पक्षों को उसने समझाया. दुल्‍हन के इस कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शहडोल में दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया.

शहडोल. जिले में शादी के मंडप में वरमाला के दौरान दुल्‍हन के शादी से इनकार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. वरमाला की रस्म के दौरान दुल्हन ने अचानक स्टेज से उतरकर पुलिस बुला ली. उसने साफ कहा कि “जिससे रिश्ता तय हुआ था, ये वो लड़का नहीं है.” दुल्हन के इस फैसले से पूरा मंडप सन्न रह गया. बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस लौट गई. यह घटना गोहपारू इलाके की बताई जा रही है. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. दूल्हे ने पहले दुल्हन को जयमाला पहनाई, लेकिन जब दुल्हन की बारी आई तो वह दूल्हे को गौर से देखती रही और बिना माला पहनाए स्टेज से नीचे उतर गई. परिवार वालों के समझाने के बावजूद दुल्हन अड़ी रही. उसने कहा कि रिश्ता तय करते समय जो लड़का दिखाया गया था, वह यह नहीं है. इस ड्रामा के बाद बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा. शादी के सभी खर्चे और मेहनत बेकार हो गए. इस मामले की सब चर्चा कर रहे हैं.

दूल्‍हे को देखते ही शादी से इनकार कर दिया और स्‍टेज से उतर गई दुल्‍हन
शहडोल जिले में बारात गोहपारू पहुंची थी. मंडप सजा हुआ था और दोनों पक्ष के रिश्तेदार मौजूद थे. वरमाला शुरू हुई तो दूल्हे ने दुल्हन को जयमाला पहनाई. लेकिन दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही इनकार कर दिया. उसने स्टेज छोड़ दिया और शादी से मना कर दिया. दुल्‍हन को पहले समझाने की कोशिश की गई. फिर पुलिस बुला ली और सबके सामने कहा कि यह वह लड़का नहीं है. वह तो हीरो जैसा था. इस लड़के से मैं शादी नहीं करूंगी.

दूल्‍हे पक्ष ने भी समझाया, पूछा कि हमने तो दहेज भी नहीं मांगा
दूल्‍हे पक्ष ने भी दुल्‍हन को समझाया और कहा कि हमने तो दहेज तक नहीं मांगा. ऐसी क्‍या बात हो गई? अगर कोई समस्‍या थी तो पहले बतातीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया और दोनों पक्षों से लिखवाया कि वे सहमति से रिश्‍ता रोक रहे हैं. इस घटना को लेकर रिश्‍तेदार सहित गांव के लोग हैरान हैं.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link