Exclusive: फिर विवादों में नगर पंचायत अध्यक्ष पति! पत्नी की सरकारी कुर्सी पर बैठे, कर रहे थे ये काम
Exclusive: फिर विवादों में नगर पंचायत अध्यक्ष पति! पत्नी की सरकारी कुर्सी पर बैठे, कर रहे थे ये काम
Raisen News (रिपोर्ट: दिनेश यादव): रायसेन जिले के सुल्तानपुर नगर परिषद से एक बार फिर विवाद सामने आया है, जहां नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मीणा के पति हेमराज मीणा पर नियमों को ठेंगा दिखाने के आरोप लगे हैं. न्यूज 18 के पास इस घटना का एक्सक्लूसिव वीडियो है, जिसमें हेमराज मीणा अध्यक्ष के केबिन में बैठकर फाइलों पर सील लगाते नजर आ रहे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा कि आखिर किस हैसियत से वे दफ्तर का संचालन कर रहे हैं? जानकारी के मुताबिक, हेमराज मीणा पर सरकारी जमीन बेचने और फर्जी रजिस्ट्री कराने जैसे गंभीर आरोप भी हैं. बताया जा रहा कि सरकारी जमीन पर दुकान बनाकर बेच दी गई, जिसमें हेमराज मीणा गवाह भी बने. नियमों के अनुसार किसी भी निर्वाचित महिला प्रतिनिधि की जगह उसका पति कार्य नहीं कर सकता, लेकिन यहां खुलेआम उल्लंघन हो रहा है. वहीं, सीएमओ ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है, जिससे मिलीभगत की आशंका भी जताई जा रही है.