आगर-मालवा: मंदिर भूमि अतिक्रमण पर बजरंग दल का ज्ञापन: प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग, शांति बनाए रखने की अपील – Agar Malwa News

आगर-मालवा: मंदिर भूमि अतिक्रमण पर बजरंग दल का ज्ञापन:  प्रशासन से तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग, शांति बनाए रखने की अपील – Agar Malwa News




आगर-मालवा शहर में मंदिर भूमि पर कथित अतिक्रमण के विरोध में रविवार देर शाम बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बजरंग दल ने प्रशासन से इस मामले में तत्काल जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि मोतीसागर तालाब के समीप स्थित केवलदास स्वामी भैरव महाराज मंदिर परिसर की भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मंदिर के पास स्थित एक दरगाह क्षेत्र धीरे-धीरे फैलाया जा रहा है। हाल ही में मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास भी तेज हुए हैं। इस स्थिति को लेकर मंदिर समिति और हिंदू समाज में गहरा आक्रोश है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यह मंदिर क्षेत्र मुंडन संस्कार, भैरव पूजन और अन्नकूट जैसे धार्मिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र है। यह स्थान स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। ऐसे में अतिक्रमण से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। बजरंग दल ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने यह भी अपील की है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।



Source link