नगर निगम के हाईड्रेंट से भर रहा था पानी: MIC मेंबर ने मौके पर पहुंचकर पकड़ा, कहा – ऐसा करोगे तो जूते मारेंगे – Indore News

नगर निगम के हाईड्रेंट से भर रहा था पानी:  MIC मेंबर ने मौके पर पहुंचकर पकड़ा, कहा – ऐसा करोगे तो जूते मारेंगे – Indore News




इंदौर में MIC मेंबर ने नगर निगम के हाईड्रेंट से अवैध रूप से पानी भरते हुए एक टैंकर चालक को पकड़ लिया। जब उससे नगर निगम से संबंधित दस्तावेज या लॉगबुक मांगी तो वह भी उसके पास नहीं थी, जो कि अनुबंधित टैंकरों के पास होना अनिवार्य है। दरअसल, ये बात निकलकर सामने आई है कि कुछ टैंकर चालक निगम के हाईड्रेंट से पानी भरकर उन्हें बेच देते हैं। पिछले दो दिनों से इस टैंकर चालक की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद रविवार को MIC मेंबर ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि पहले इस टैंकर का नगर निगम से अनुबंध था, लेकिन ये पानी बेच दिया करता था, जिसके चलते इसे हटा दिया गया था। पिछले दो दिन से इसकी हाईड्रेंट से पानी भरने की शिकायत मिल रही थी। इस पर आजाद नगर स्थित नगर निगम के हाईड्रेंट पर पहुंचे जहां पर ये टैंकर में पानी भर रहा था, तभी इसे पकड़ लिया। उससे जब नगर निगम से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो वह उपलब्ध नहीं करा सका, जबकि अनुबंधित टैंकर चालकों के पास ये दस्तावेज होना अनिवार्य है। कहां ऐसा करोगे तो जूते मारेंगे MIC मेंबर ने चालक को कहा कि तुम यहां से पानी भरकर बेच रहे हो। उन्होंने वहां के संबंधित कर्मचारी को भी कहा कि जिन टैंकरों को हटा दिया गया है, वह टैंकर यहां से नहीं भराना चाहिए। जिनका अनुबंध है, वहीं टैंकर यहां से भराए इस बात का ध्यान रखा जाए। उन्होंने चालक से कहा कि अब तुम्हें थाने भेज दे, इस पर वह माफी मांगने लगा। मामा ने चालक से कहा कि तुम बीच में आओगे और ऐसा करोगे तो तुम्हें जूते मारेंगे। लोगों को पानी नहीं मिल रहा है और तुम यहां से पानी भरकर बेचने के लिए ले जा रहे हो। शर्म नहीं आ रही है क्या। MIC मेंबर ने इसकी जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी है।



Source link