इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में चाकूबाजी और हथियारों से हमले के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला – होटल के बाहर चाकूबाजी स्कीम नंबर 78 स्थित फेब होटल एवांका के बाहर शनिवार को हुए विवाद में प्रवीण गोपालन की शिकायत पर वंश जाधव, जय सेन और आदित्य वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रवीण के मुताबिक वह अपने दोस्त ऋषिराज के साथ होटल के बाहर मौजूद था। इसी दौरान फोन पर बुलाने के बाद आरोपी वहां पहुंचे और जय सेन ने ऋषिराज से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर ऋषिराज पर हमला कर दिया, जिससे उसके कमर और पैर के पीछे चोट आई। घटना के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा मामला – ढाबा संचालक पर हथियारों से हमला देवास नाका स्थित पांचाल कंपाउंड में ढाबा संचालक मुकेश गोयल, महेंद्र यादव और लवकुश मौर्य पर देर रात हमला किया गया। मुकेश के अनुसार, ढाबे के बाहर हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे थे, तभी करण सिंह शेखावत, अजीत सिंह शेखावत, यश जाटव, शंकर सिंह शेखावत और शत्रुघन शेखावत ने पहले मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने तलवार और लोहे की रॉड लेकर हमला कर दिया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
Source link