मध्य प्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी करते हुए कुल 62 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस व्यापक बदलाव में ADG, DIG, SP और DCP स्तर के अधिकारी शामिल हैं। बैंक डकैती कांड के मामले
.
इन जिलों के SP बदले गए
जिन जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया गया है, उनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
भोपाल-इंदौर से लेकर DIG स्तर तक फेरबदल
इसके अलावा पुलिस अधीक्षक देहात भोपाल और इंदौर का भी तबादला किया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश में डीआईजी नर्मदापुरम, ग्वालियर और शहडोल रेंज में भी बदलाव किया गया है।



खबर लगातार अपडेट कर रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें…
हवालाकांड में CM ने गुना एसपी अंकित सोनी को हटाया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम को गुना और सीधी में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया। गुना हवालाकांड के बाद एसपी अंकित सोनी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) बनाया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें…