इंदौर में सिर पर चढ़ गया टैंकर का पहिया: स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से गिरे, हाथों से उठाए सिर के टुकड़े – Indore News

इंदौर में सिर पर चढ़ गया टैंकर का पहिया:  स्पीड ब्रेकर पर संतुलन बिगड़ने से गिरे, हाथों से उठाए सिर के टुकड़े – Indore News




इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। काम खत्म कर बाइक सवार दो युवक घर लौट रहे थे। तभी अचानक स्पीड ब्रेकर पर उनका संतुलन बिगड़ गया और वे रोड पर गिर गए। तभी सामने से आ रहा प्राइवेट पानी के टैंकर का पहिया बाइक सवार युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सिर के अवशेष रोड पर फैल गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद शव को पीएम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। घटना के बाद मौके से टैंकर चालक भाग निकला, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अचानक सुंतलन बिगड़ा और गिर गए, सिर से गुजरा पहिया कनाडिया थाना प्रभारी सहर्ष यादव ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। बिचौली मर्दाना सरकारी स्कूल के सामने प्राइवेट पानी के टैंकर ने एक बाइक सवार युवक का सिर कुचल दिया। उन्होंने बताया कि घटना स्थल देखकर ऐसा प्रतित हो रहा है कि बाइक सवार दोनों युवक बाइक से जा रहे थे, यहां स्पीड ब्रेकर पर अचानक उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वे दोनों रोड पर गिर गए, तभी सामने से आ रहे पानी के प्राइ‌वेट टैंकर के पहिए के नीचे उसका सिर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय (25) पिता नारायण सिंह ठाकुर निवासी ग्राम लोहारी, जिला धार हाल पता मूसाखेड़ी के रूप में हुई है। हाथों से उठाए सिर के टुकड़े थाना प्रभारी ने बताया कि विजय और उसका दोस्त रविंद्र ठाकुर पुताई का काम करते हैं। संभवत: वे काम खत्म कर घर लौट रहे थे। ये बात भी सामने आई है कि वे नशे में थे, जिसके चलते उनसे बाइक नहीं संभली। जिसके वजह से ये हादसा हो गया। घटना के बाद टैंकर चालक टैंकर छोड़कर मौके से भाग गया। इधर, सामाजिक कार्यकर्ता अजय नागदा मौके पर पहुंचे और शव को एमवाय अस्पताल भिंजवाने में मदद की। अजय ने अपने हाथों से सिर के टुकड़ों को उठाया और थैली में रखा।



Source link