नशे में धुत होमगार्ड सिपाही सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO: वर्दी से गायब मिली नेम प्लेट, रहागीर युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल – Gwalior News

नशे में धुत होमगार्ड सिपाही सड़क पर बेसुध मिला, VIDEO:  वर्दी से गायब मिली नेम प्लेट, रहागीर युवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल – Gwalior News




ग्वालियर में शनिवार दोपहर शहर के सिटी सेंटर इलाके में वर्दीधारी होमगार्ड सिपाही का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। सिपाही शराब के नशे में इस कदर धुत नजर आया कि वह सड़क पर ही लोटपोट होकर गिर पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे होमगार्ड महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच की है। राहगीरों ने जब सिपाही को बेसुध हालत में सड़क पर पड़ा देखा तो उसे उठाने और संभालने का प्रयास किया, लेकिन वह खुद को संभालने की स्थिति में नहीं था। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, वीडियो पुलिस और होमगार्ड के वरिष्ठ अधिकारियों तक भी पहुंच चुका है। वीडियो में एक युवक सिपाही से उसका नाम पूछता और हालचाल जानने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है। लेकिन नशे में धुत सिपाही ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। वह सिर्फ हाथों से इशारे करता और बड़बड़ाता नजर आया। युवक ने उसे सड़क के बीच से हटकर किनारे लेटने की सलाह भी दी, लेकिन वह वहीं पड़ा रहा। अब इस घटना ने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्दी में तैनात जवान इस हालत में सड़क पर कैसे पहुंचा? ड्यूटी पर था या नहीं? और क्या जिम्मेदार कर्मी पर विभागीय कार्रवाई होगी? फिलहाल, यह मामला पूरे ग्वालियर शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link