क्यों भन्नाया कोच जयवर्धने का माथा, सूर्यकुमार से तिलक तक को लेकर दिया बयान

क्यों भन्नाया कोच जयवर्धने का माथा, सूर्यकुमार से तिलक तक को लेकर दिया बयान


होमखेलक्रिकेट

क्यों भन्नाया कोच जयवर्धने का माथा, सूर्यकुमार से तिलक तक को लेकर दिया बयान

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक 9 मैच खेलकर 7 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली हार के बाद टीम के हेड कोच महेला जयवर्धने ने सीनियर खिलाड़ियों के फ्लॉप होने का बचाव किया. उन्होंने जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव को लेकर सवाल का जवाब दिया.

Zoom

मुंबई के हेड कोच महेला जयवर्धने ने सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के बाद उनका बचाव किया

नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. 9 में से 7 मैच हारकर टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर है. मुंबई को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों फ्रेंचाइजी अपने टॉप खिलाड़ियों जैसे जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं ले पा रही है. मैच के बाद हेड कोच महेला जयवर्धने ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन सवालों का जवाब दिया.

इस सीजन में बुमराह ने मुंबई के लिए नौ मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए हैं. सूर्यकुमार का औसत 20 रन है और तिलक वर्मा हर मैच में करीब 24 रन बना रहे हैं. इन तीनों खिलाड़ियों के बावजूद मुंबई का अब तक का अभियान बेहद खराब रहा है और टीम लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. जयवर्धने अपने टॉप खिलाड़ियों पर दोष मढ़ने से इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि सूर्यकुमार जैसे खिलाड़ी को फॉर्म में लौटने के लिए बस कुछ आत्मविश्वास भरी पारियों की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि उनका आउटपुट कम हुआ है. अगर उन्हें कुछ अच्छी पारियां मिल जाएं तो वो फिर से लय में आ जाएंगे. आज भी उन्होंने उस फेज में शानदार बल्लेबाजी की और गेंदबाजों पर दबाव बनाया. अगर वो कुछ ओवर और टिक जाते तो बड़ा स्कोर बना सकते थे. कभी-कभी जब चीजें आपके पक्ष में नहीं होतीं तो सबकुछ सही नहीं बैठता. आज भी उन्होंने अच्छा शॉट खेला लेकिन सीधा फील्डर के हाथ में चला गया. वो पूरी तरह तैयार हैं, मानसिक रूप से भी अच्छी स्थिति में हैं, बस इस सीजन में कई बार बाउंड्री पर कैच हो गए हैं. ये सिर्फ वक्त की बात है. मुझे लगता है वो खुद भी निराश हैं लेकिन उन्हें और मेहनत करनी होगी.”

धोनी जैसी बैटिंग स्टाइल, उनके जैसे शॉट्स और वैसा ही सेलिब्रेशन, कौन हैं कार्तिक शर्मा जिन्होंने पहले मैच में IPL में मचाई सनसनी?
तिलक वर्मा को लेकर जयवर्धने ने कहा कि वो अभी भी सीख रहे हैं कि टी20 फॉर्मेट में अपनी बल्लेबाजी को कैसे आगे बढ़ाना है. उनके अलग-अलग परिस्थितियों में खेलने के तरीके को लेकर चिंता जरूर है, लेकिन श्रीलंकाई दिग्गज का मानना है कि अनुभव के साथ सब ठीक हो जाएगा. जयवर्धने ने कहा, “तिलक वर्मा भी अभी सीख रहे हैं और उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं निभानी पड़ रही हैं. टी20 क्रिकेट इतना आसान नहीं है. जितना ज्यादा वो अलग-अलग परिस्थितियों में खेलेंगे, उतना ही समझ पाएंगे कि उन्हें क्या करना है… हालात को संभालना, सोच में थोड़ा प्रोएक्टिव रहना कि हमें उन परिस्थितियों में क्या करना है, ये सब वो सीख जाएंगे.”

इस सीजन में मुंबई की सबसे बड़ी समस्या गेंदबाजी रही है. बुमराह का विकेट न लेना भी टीम के लिए नुकसानदायक रहा है. जयवर्धने के मुताबिक, ये सिर्फ बुमराह की नहीं, बल्कि पूरी गेंदबाजी यूनिट की समस्या है. उन्होंने कहा, “ये सिर्फ बुमराह की बात नहीं है, ये सभी गेंदबाजों की सामूहिक जिम्मेदारी है. जब सभी मिलकर विकेट लेते हैं तो बुमराह भी ज्यादा आक्रामक हो सकते हैं, सिर्फ रन रोकने का काम नहीं करना पड़ता. हर किसी का कभी-कभी धीमा सीजन आता है, लेकिन क्लास हमेशा कायम रहती है.”

About the Author

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link